मोबाइल एप ‘उपाय से विद्युत अवरोध एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें होगी दर्ज

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
बिजली फॉल्ट एवं बिल संबंधी शिकायतें टोल फ्री नंबर 18002331912 और 0755-2551222 के साथ ही UPAY) पर भी दर्ज होंगी। इस एप से उपभोक्ता सीधे अपनी शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। कंपनी के आईटी विभाग द्वारा इस एप के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के अलावा विद्युत अवरोध एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस एप में लॉगइन की बाध्यता नहीं है।
कैसे उपयोग कर सकेंगे एप ; क्या होगा फायदा
एप : उपाय (UPAY) एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे।
ऐसे करें उपयोग : एप में उपभोक्ता बिल में दर्ज आईवीआरएस अथवा उपभोक्ता आईडी नंबर सबमिट करेंगे, तो उपभोक्ता के कनेक्शन के सभी विवरण स्वतः खुल जाएंगे। यदि बिजली उपभोक्ता की शिकायत अन्य व्यक्ति अथवा अन्य पते की है, तो अन्य व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने के लिए एप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा एवं अपने सभी विवरण दर्ज कराने होंगे, जैसे शिकायत के पते हेतु उपभोक्ता को शहर/क्षेत्र/कॉलोनी एवं मकान नंबर की जानकारी भरनी होगी इसके बाद अपनी समस्या अथवा माँग के अनुरूप शिकायत की श्रेणी चुनना होगा। ऐसा करने पर समस्या अथवा माँग दर्ज हो जाएगी और एसएमएस से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की जाएगी।
कैसे होगा काम : शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही समय में कंपनी के कॉल सेंटर से कॉल आएगा। शिकायत वेरिफाई की जाएगी और उसे संबंधित बिजली जोन पर फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकेंगे।
सुविधाएँ : इस एप के जरिए उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान भी कर सकेंगे।
मॉनिटरिंग : एप पर शिकायत और आवेदनों की मॉनिटरिंग के लिए दो स्तर पर सिस्टम तैयार किया है। इसकी जिम्मेदारी एफओसी (फ्यूज ऑफ कॉल-बिजली फॉल्ट) विभाग और कमर्शियल सेक्शन को दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top