टिमरनी-दीपक यादव
जैव विविधता व प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा में चल रही विकास यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय शाह जी ने देखा कि कुछ सड़कों व पुल पुलियाओं का बनना जरूरी है और इसी बात को लेकर मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत से मुलाकात की जिसमें विधायक शाह ने अपने क्षेत्र के फुल पुलियाओं वह सड़कों के निर्माण हेतु मंत्री जी से मांग की। जिस पर मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ज्यादा से ज्यादा सड़कें देने की कोशिश की जाएगी। विधायक शाह द्वारा बिच्छापुर से गोंदागांव खुर्द, आलमपुर से सुहागपुर अजनाल नदी के पुल सहित, नीमांचा कला से धौलपुर, झाड़बीड़ा से जिनवानी, गाढ़ामोड़ कला से नयागांव, लोलांगरा से रहटां कला, दूधकच्छ से मनियाखेड़ी, होशंगाबाद मुख्य मार्ग से सामरधा व बारजा, छिदगांव मेल से पिपल्या की सड़को को को जल्दी से जल्दी बनबाने की मांग की गई। ताकि जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। और क्षेत्र के विकास में कोई कमी ना रहे। जहां जहां जिस प्रकार की विकास की गंगा बहाने का संकल्प प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का बनता है वहां वहां क्षेत्रीय विधायक अपना कर्तव्य निभाकर जनता से जुड़कर विकास की गति को बड़ाते रहते हैं। इसी कड़ी में बार बार विभागीय मंत्रीयों से मिलकर पूरी विधानसभा को चमन करने में लगे हुए हैं।
विधायक शाह ने की लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात
जून 05, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें