टिमरनी -दीपक यादव
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टिमरनी द्वारा रेत अवैध खनन रोकने के संबंध में बुधवार अनुभागीय अधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि टिमरनी क्षेत्र की नदियों रेत माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है ।ओवरलोड वाहन सड़क मार्ग को खराब कर रहे हैं आए दिन दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। जिन नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है उस में नर्मदा नदी जलोदा, शमसाबाद, गंजाल नदी बघबाड़ ,रायबोर बिच्छापुर ,छिड़गांवमेल , अजनाल नदी रहटगांव , छिरपुरा, दुधकच्छ,आलमपुर हाडली नदी सोडलपुर से अवैध खनन होने।प्रशासन दारा अबैध खनन के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की जा रही की बात कहि । इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार वरिष्ठ कांग्रेसी हरिभाऊ गद्रे सुभाष जायसवाल ओम प्रकाश सोलंकी कमलसिंह धुर्वे शहजाद खान गंगाराम गुजर्र आदि उपस्थित रहे।
कॉग्रेस ने अवैध खनन रोकने के लिए एसडीएम को सोपा ज्ञापन
जून 06, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें