विशेष योग प्रशिक्षण शिविर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
पतंजलि योग समिति टिमरनीद्वारा 21 जून योग दिवस के पूर्व अभ्यास के लिये, पांच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।यह विशेष योग प्रशिक्षण शिविर दिनांक 17 जून से प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से 06:30 बजे तक रैन बसेरा टिमरनी में आयोजित होगा।
योग प्रशिक्षक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में कई प्रकार के असाध्य रोगों का, योग के द्वारा निवारण किया जावेगा। जैसे:-  मोटापा, शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, माइग्रेन, पेन उदर, विकार, जोड़ों का दर्द, गठिया, सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस, चर्म रोग, ह्रदय विकार इत्यादि।
समस्त रोगों का निवारण योग के द्वारा किया जावेगा।
अतः समिति का आप सभी से अनुरोध है कि सही समय पर आकर ध्यान और योग का लाभ प्राप्त करें, और अपने जीवन को निरोग बनाएं।
       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top