राज्यपाल आज नगर में आंगनवाड़ी/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का करेगी भ्रमण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल 17 जून को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। वे प्रातः 7:30 बजे राजभवन भोपाल से हरदा के लिये कार द्वारा प्रस्थान करेगी। प्रातः 10:30 बजे रेस्ट हाउस टिमरनी पहुँचेगी। प्रातः 10:30 से दोपहर 12 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक, आगन्तुकों से चर्चा एवं आंगनवाड़ी/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण करेंगी। दोपहर 1 बजे टिमरनी रेस्टहाउस से सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर, हरदा के लिये प्रस्थान करेगी। दोपहर 1:15 से 2:50 तक सरस्वती शिशु मन्दिर के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी। दोपहर 2:55 से 3:30 तक कच्छ कड़वा गुजराती समाज भवन में गुजराती समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगी। दोपहर 3:30 बजे जिले के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के लिये प्रस्थान करेंगी। दोपहर 3:50 बजे सिद्धेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण करेंगी तथा सायं 4:10 पर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर से राजभवन भोपाल के लिये प्रस्थान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top