टिमरनी-
नेहरू युवा केन्द्र हरदा द्वारा जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एव जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन टिमरनी जनपद पंचायत के सभा हॉल में हुआ जिसमें जिले की प्रतिभाओ ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी जिसमें स्वछता, नशा मुक्ति, युवा विकास, जल संरक्षण जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे समूह गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नाटक सभी ने अपनी प्रस्तुतिया, कर्यक्रम में गणगौर के गीतों ने बहुत तालिया बटोरी, मुख्य अतिथि सासंद ज्योति धुर्वे ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं का देश का अग्रणीय संगठन बताते हुए कहा युवाओं में नवाचार एक सकारात्मक सोच और देश प्रेम की भावना को विकसित करने के लिए नेहरू युवा केन्द्र ने अपनी महत्वपुर्ण भूमिका निभाई है। निश्चित नेहरु युवा केन्द्र बधाई का पात्र है ।तथा में अपनी संसद निधि से रचनात्मक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए संसद निधि से 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा करती हू कमल पटेल ने कहा कि युवा ही देश मे बदलाव लाते है और युवाओ के देश के सकारात्मक कार्यो के लिए आगे आना होगा तभी देश नई दिशा की ओर अग्रसर होगा, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रंतीय वर्गप्रमुख अरविंद गोटेगर, जिला अध्यक्ष भाजपा अमरसिंह मीणा,जनपद अध्यक्ष निधि राजपूत कैलास डूडी, उपेंद्र गद्रे, विजयसिंह सावनेर, राधेश्याम डूडी, सुदीप पटेल, जिला समन्वयक राजेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हरीश गोहिया ने किया कार्यक्रम के अंत मे जिले की प्रतिभाओ को सम्मनित किया साथ ही सभी प्रतिभाओ को भी प्रमाण पत्र शील्ड दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर पी कुशवाहा, हरीश गोहिया, रजत शर्मा, राहुल जाट, आलोक गौर, राहुल सोलंकी अखिलेश बिल्लोरे, माधव मधुर दीपक पूजा सोनी निर्मल पंकज, मुनोवर, वियय, हिमांशु का विशेष योगदान रहा।
नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं का देश का अग्रणीय संगठन- सासंद ज्योति धुर्वे
फ़रवरी 27, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें