टिमरनी-
बुधवार नगर के जनपत परिषर में आयोजित नेहरु युवा केंद्र के जिला स्तरीय कार्यक्रम में टिमरनी पहुंची क्षेत्रीय सांसद ज्योति धुर्वे को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति निधि बद्रीनारायणसिंह राजपूत व भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी की ओर से एक आवेदन प्रस्तुत किया गया । जिसमें उन्होंने टिमरनी रेल्वे प्लेटफार्म पर ट्रेन नबंर 12138 पंजाब मेल व ट्रेन नबंर 11071 एवं 11072 कामायनी एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग की है। जिससे क्षेत्र के आसपास के व्यक्तियों द्वारा भोपाल आवागमन किया जाता है भोपाल से दोपहर 1 बजे पश्चात एवं सायं 7 बजे के बाद कोई भी ट्रेन आवागमन के लिए नहीं है इस हेतु क्षेत्र के यात्रियों को परेशानियां होती हैं टिमरनी क्षेत्र से 200 ग्राम के यात्रियों का आवागमन होता है इस हेतु सांसद महोदय से निवेदन किया है कि उक्त समस्या को ध्यान रखते हुए पंजाब मेल एवं कामायनी एक्सप्रेस को टिमरनी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज किया जाए। यह दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज होने से यहां के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधाएं मिलेंगी साथ ही जैवविविधता संघ के अध्यक्ष सुनील दुबे ने एक आवेदन के माध्यम से सांसद महोदय को अवगत कराया कि देश में संचालित विभाग का नाम नेहरू युवा केंद्र जो कि एक व्यक्ति के नाम से संचालित है। इसे हमारे देश के गरिमामय पद प्रधानमंत्री के नाम से संचालित किया जावे जिससे हमारे सभी देशवासी गौरवांवित होंगे। और अधिक से अधिक युवा इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ सकें और समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। इस मोके पर सासंद श्रीमति ज्योति धुर्वे दारा सासंद निधि से जनपत पंचायत टिमरनी को 5 लाख रुपय ग्राम बिच्छापुर में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा की गई।
सांसद धुर्वे से भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपत अध्यक्ष ने की पंजाब और कामायनी ट्रेन स्टापेज की मांग
फ़रवरी 27, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें