टिमरनी-
सोमवार विकासखण्ड टिमरनी के ग्राम छिदगांव मेल में 26 करोड़ 54 लाख की राशि से बनने वाली सीसी रोड़ का विधायक कुं संजय शाह ने किया भूमिपूजन।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजय शाह,बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष सुदीप पटेल ,मण्डल अध्यक्ष कैलाश डूडी,जनपद अध्यक्ष निधि राजपूत ,नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री गोयल, मंडी अध्यक्ष बृजमोहन छापरे, प्रमुख रुप से मौजूद रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जनपद सदस्य विजयसिंह राजपूत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्षेत्र में विधायक शाह द्वारा कराए गए विकास कार्यो की जानकारी दी।जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने सीएम के विकास की सोंच ओर विधायक शाह की विकास की सोंच की बड़ाई करते हुए विधायक शाह को विकास के नाम पर पुनः जिताने की जनता से बात कही।जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद ने अपनी निधि से छिदगांव में 2लाख रुपये विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की।विधायक शाह ने छेत्रवासियो का आभार मानते हुए रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी को समयाबधि में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने की सलाह दी।26करोड़ 54लाख से बनने वाली यह रोड स्टेट हाइवे से एनएच 59a के बीच 12किलोमीटर लम्बाई की बनेगी।विधायक शाह ने ग्रामीणों की मांग पर छिदगांव ने 2लाख पुलिया,4लाख छत चबूतरे,एवं 5भजन मंडलो को 5- 5 हजार की राशि अपनी निधि से देने की घोषणा की।जनपद अध्यक्ष निधि राजपूत ने जनपद निधि से 2लाख की राशि स्वीकृत की।कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष विजयसिंह सावनेर,राधेश्याम डूडी,उपेंद्र गद्रे,सुनील दुबे,विनीत गीते,राजकुमार सांखला ,सन्दीप अग्रवाल,एवं गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी गुड़गांव के ठेकेदार शिवकुमार बंसल,पीडब्ल्यूडी एसडीओ गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे,कार्यक्रम के अंत मे सहभोज कार्यक्रम हुआ। विधायक संजय शाह मकड़ाई की अनुशंसा पर विधानसभा में तीन नए सामुदायिक भवन स्वीकृत हुए हैं। जिसमें रायबोर में 10 लाख रूपये, नजरपुरा में 20 लाख रूपये व पहटकला में 12 लाख रूपये की लागत के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने विधायक संजय शाह की अनुशंसा पर स्वीकृत किए हैं। उक्त गांवो के क्षेत्रीय निवासियों को सार्वजनिक कार्यों हेतु इन भवनों से सुविधा होगी। इसलिये जनता ने विधायक शाह का आभार प्रकट किया है।
विधायक शाह ने किया 26 करोड़ 54 लाख मार्ग का भूमिपूजन
फ़रवरी 26, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें