इंटरनेट मैच्योरिटी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण -श्री पाण्डे

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनीः-    
नगर के गढी में आयोजित श्रद्धेय भाऊ साहेब भुस्कूटे स्मृति व्याख्यान माला के २६ वे आयोजन में कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित सिंहल एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीरघु पाण्डे में अपनी उपस्थित रहे। प्रथम दिन डिजिटल सिटीजनषिप मैच्योरिटी पर अपने विचार व्यक्त करते हुये श्रीरघु पाण्डे ने डिजिटल सिटिजनशिप और इंटरनेट मैच्योरिटी को जीवन में अत्यदिक महत्वपूर्ण बताते हुए इन्टरनेट के आठ प्रकार के खतरों के वारे में बतया और कहां कि इन खतरों से हम सभी तभी बच सकते है जबकि हमें इन्टरनेट मैच्योरिटी हो। इन्टरनेट हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग सिद्ध किया इनकी जगह ये आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है इंटरनेट को जगह है जहा प्रवेश करने के बाद उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल है आज कोई भी इससे अछूता नहीं है मनोरंजन की इक्छा और जिज्ञासा बच्चो में बहुत अधिक होती है और आज बच्चे इसका उपयोग भी कर रहे है इस दुनिया में जाने के बाद लौटना मुश्किल है हमें उनका शरीर तो दिखेगा पर शायद वो नहीं दिखेंगे उन्होंने कहा इसके कुछ बड़े खतरे है जो अपराध हजारो सालो से हमारी दुनिया में होते आये है वो इंटरनेट से अधिक आसान हो गए है यदि हमें इस माध्यम से नए दोस्त ढूंढ सकते है तो अपराधी अपने नए शिकार भी ढूंढ सकते है हमारी ऑनलाइन गलतियों का फायदा अपराधी आसानी से उठा सकते है श्री पांडे ने कहा कि इंटरनेट से ठगी के अनेक मामले हुए है और हो रहे है ठगी करने वाले आपको लालच या अन्य तरीको से धोखा देकर आपकी तमाम जानकारी हासिल कर लेते है इसके और आगे बढ़ने की संभावना है इस माध्यम में किसी के दिमाग में वैचारिक परिवर्तन बहुत आसानी से किसी को भी हानि पहुचायी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन शैलेश राजपूत तथा सुधाकर जोशी ने आभार प्रकट किया सोनू गौर और साथियो ने स्त्रोत , पाठ , गीत और वन्देमातरम प्रस्तुत किया अतिथियों का स्वागत श्रीपाद भुस्कूटे ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top