मेहनत और अनुशासन का परिणाम ज्ञान गंगा स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मेहनत और अनुशासन का परिणाम ज्ञान गंगा स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
हरदा - 
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी ज्ञान गंगा स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित कर दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले में सफलता का परचम लहराया। कक्षा 10वीं में जाग्रत पिता बलराम धनगर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सागर पिता संतोष सेन ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं राजवीर पिता रामनिवास मानकर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में मुस्कान पिता राकेश मोरी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक पिता कैलाश चंद्र मालवीय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा करण पिता जयकुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
कॉमर्स संकाय में वैष्णवी पिता धर्मेंद्र सेन ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। विशेष बात यह रही कि कक्षा 10वीं एवं 12वी (गणित एवं कॉमर्स संकाय) के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उपलब्धि को और गौरवपूर्ण बना गए।
विद्यालय के संचालक अर्जुन सिंह चौहान एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top