भव्य पथ संचलन से गूंजेगा टिमरनी नगर , संघ के शताब्दी वर्ष पर दिखेगा ऐतिहासिक नज़ारा, रविवार नगर में निकलेगा पथ संचलन , नगर में उत्सव जैसा माहौल

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
भव्य पथ संचलन से गूंजेगा टिमरनी नगर ,
 संघ के शताब्दी वर्ष पर दिखेगा ऐतिहासिक नज़ारा

रविवार नगर में निकलेगा पथ संचलन 
नगर में उत्सव जैसा माहौल 

टिमरनी – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में निकाले जा रहे पथ संचलनों की श्रृंखला में टिमरनी नगर भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागी बनने जा रहा है। रविवार 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे नगर में विशाल एवं भव्य पथ संचलन निकलेगा, जिसकी तैयारियों से नगर में उत्सव जैसा माहौल छाया हुआ है।

नगरवासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार, रंगोलियां एवं सजावट की जा रही है। तीन प्रमुख बस्तियों—विवेकानंद बस्ती, केशव बस्ती और माधव बस्ती—से प्रथकप्रथक प्रारंभ होकर यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मोर वाली बिल्डिंग पर संगम करेगा।

 केशव बस्ती का संचलन – गुर्जर छात्रावास से प्रारंभ होकर सूर्या टावर गली, संतोषी माता, नया जैन मंदिर (संगम), गांधी चौक, शीतला माता होते हुए मोर वाली बिल्डिंग तक पहुंचेगा।

माधव बस्ती का संचलन – सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से प्रारंभ होकर शंकर मंदिर, अरुणोदय स्कूल, अम्बेडकर भवन, कुम्हार मोहल्ला, नया जैन मंदिर (संगम), गांधी चौक, शीतला माता और मोर वाली बिल्डिंग तक निकलेगा।

विवेकानंद बस्ती का संचलन – गीता मैरिज गार्डन से प्रारंभ होकर गुप्ता बाबा, थाना के पीछे, अस्पताल के सामने, सूर्या टावर होते हुए मोर वाली बिल्डिंग तक पहुंचेगा।

तीनों बस्तियों के संगम के बाद भव्य संचलन अग्रवाल भवन, बाजार चौक, गुर्जर छात्रावास, सूर्या टावर, पुलिस थाना, पानी की टंकी, परसाई कॉलोनी, सब्जी मंडी, स्टेशन चौराहा, न्यू मार्केट, रेन बसेरा, मंडी रोड से होकर शिशु मंदिर विद्यालय पर सम्पन्न होगा।

इस मौके पर नगर का वातावरण राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत होगा और श्रद्धालु जनमानस ऐतिहासिक पथ संचलन का साक्षी बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top