आयुक्त नर्मदापुरम् ने सोडलपुर में कन्या स्कूल का निरीक्षण किया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
आयुक्त नर्मदापुरम् ने सोडलपुर में कन्या स्कूल का निरीक्षण किया
हरदा- 
नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने गुरूवार को जिले की कन्या माध्यमिक शाला सोडलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने छात्राओं के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्कूल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी ली, जो संतोषजनक पाई गई। शिक्षकों को हमारे शिक्षक एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिये भी आयुक्त द्वारा प्रेरित किया गया। भ्रमण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी भी उनके साथ थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top