अक्षय तृतीया पर होगा यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन,
मुख्यमंत्री मोहन यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रमों में" वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगे सम्मिलित ,
48 जोड़ो का विवाह होगा सम्पन्न
टिमरनी (संवाददाता)।
श्री आदर्श यदुवंशी समाज द्वारा सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता को समर्पित एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आज 30 अप्रैल बुधवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सम्पन्न होगा। यह कार्यक्रम ग्राम नयागांव, तहसील टिमरनी, जिला हरदा में आयोजित होगा, जिसमें समाज के 48 वर-वधु के जोड़े वैदिक विधि-विधान से परिणय सूत्र में बंधेंगे।श्री आदर्श यदुवंशी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन नयागांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रमों में" वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित होगे ।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि विवाह संस्कार पंडित श्री राहुल कृष्ण शास्त्री एवं उनके सहयोगी विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन स्थल पर मंडप, मंच, भोजन तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
- प्रातः 7:30 बजे: श्री गणेश पूजन, माताजी एवं नवग्रह पूजन
- 8:00 से 9:00 बजे: मंडप प्रवेश
- 11:30 से 12:00 बजे: विवाह का शुभ मुहूर्त
- 3:00 से 6:00 बजे: विदाई समारोह
- 9:00 बजे से 4:00 बजे तक: स्वरूचि भोज
समाज के अध्यक्ष एवं आयोजकों ने सभी वर-वधुओं, अभिभावकों तथा समाजबंधुओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।
यह सम्मेलन यदुवंशी समाज की एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक माना जा रहा है।