मंगलवार नगर के श्री कृष्ण सिनेप्लेक्स में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शाह द्वारा जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता , महिलाओं, बच्चों ओर गणमान्य नागरिकों के साथ छाबा फिल्म देखी । यह फिल्म मराठा इतिहास पर आधारित है, जिसमें वीरता, संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई गई है। फिल्म देखकर संजय शाह ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक विषयों पर बनी फिल्में युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ती हैं और उन्हें प्रेरणा देती हैं।सभी ने फिल्म को बहुत पसंद किया और कहा कि यह एक सीख देने वाला और गर्व महसूस कराने वाला अनुभव रहा। संजय शाह ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी फिल्में जरूर देखें, जो हमारे इतिहास और संस्कृति से जुड़े हुए मूल्यों को दिखाती हैं।