नगरीय निकाय राजस्व वसूली कर, अपनी आय बढ़ाएं कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए निर्देश

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नगरीय निकाय राजस्व वसूली कर, अपनी आय बढ़ाएं
      
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए निर्देश
    हरदा - 
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकायों में राजस्व वसूली बढ़ाएं, ताकि निकाय की आय बढ़ सके । उन्होंने हरदा खिरकिया, टिमरनी और सिराली नगरीय निकायों के सभी बड़े-बड़े भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश भी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन शॉपिंग मॉल या अन्य बड़े निजी भवनो के संचालकों द्वारा भवन का फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं कराया गया है, उन भवनों को सील करने की कार्यवाही की जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित चारों नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे । 
         कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने चारों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्र में चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए कार्यवाही शुरू करें। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से चौराहों का सर्वे करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सुधारने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई करवाने के लिए भी कहा । उन्होंने शहरी क्षेत्र के प्रमुख पार्कों व चौराहों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश भी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top