बांग्लादेश के हिंदुओं को अपना समर्थन, बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी के लिए आज नगर टिमरनी में निकाली जायेगी विशाल रैलियाँ
टिमरनी - बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर कट्टरपंथियों द्वारा हमले,हत्या,लूट आगजनी तथा महिलाओं पर अत्याचार लगातार जारी है , वहां की सरकार चुप है, इसके विरोध में भारत का संपूर्ण हिंदू समाज आक्रोशित है।वहां के हिंदुओं के समर्थन में भारत का हिंदु समाज पूरे देश में विशाल रैलियाँ निकालकर बांग्लादेश के हिंदुओं को अपना समर्थन, बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी तथा हमारी सरकार से अनुरोध करना चाहता है कि वह बांग्लादेश के हिंदुओं की जान माल और प्रतिष्ठा की रक्षा करे। आज नगर टिमरनी में दिनांक 4 दिसंबर को एक विशाल रैली दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होगी तथा बस स्टैंड चौराहे पर सभा के रूप में समाप्त होगी।सर्व हिंदू समाज ने टिमरनी तहसील के समस्त नागरिकों एवं माताओं से इस विशाल रैली में उपस्थिती की अपील की है।