संभागायुक्त श्री तिवारी ने टिमरनी क्षेत्र का दौरा किया
टिमरनी-
नर्मदापुरम् संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने गुरूवार को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला और छिदगांवमेल का दौरा किया। उन्होने ग्राम निमाचा खुर्द में किचन शेड का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण इवने ने इस अवसर पर कमिश्नर श्री तिवारी को बताया कि जिले में किचन शेड के सौन्दर्यीकरण के कार्य स्वीकृत किये गये है। इसी के तहत निमाचाखुर्द के किचन शेड के सौंदर्यिकरण के लिए कुल 65 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस किचन शेड में कुल 103 बच्चों का मध्यान्ह भोजन तैयार किया जाता है।
इसके अलावा कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्राम खिड़कीवाला की नल जल योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बताया गया कि ग्राम खिड़की वाला में जल जीवन मिशन के तहत 90 घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। कुल 82 ग्रामीण परिवार नियमित रूप से जलकर जमा भी कर रहे हैं। गांव में प्रतिमाह 90 रुपए जलकर के रूप में ग्रामीणों से जमा कराए जाते हैं । संभाग आयुक्त श्री तिवारी ने इसकी सराहना की।
संभाग आयुक्त श्री तिवारी ने ग्राम छिदगांवमेल स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद गोवंश को चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा भी लगाया। उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में प्रतिदिन प्रति गोवंश के लिए ₹20 दर से राशि प्राप्त होती थी शासन ने अब इसे बढ़ाकर अब ₹40 प्रतिदिन प्रति गोवंश कर दी है। उन्होंने बताया कि छिदगांव मेल की गौशाला में वर्तमान में कुल 91 गोवंश हैं।