पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने पुलिस थाना टिमरनी का किया निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने गुरूवार को कलेक्टर आदित्य सिंह व एसपी अभिनव चौकसे के साथ पुलिस थाना टिमरनी पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थित पुलिस जवानों से चर्चा कर उन्हें नवीन आपराधिक कानून 2023 की धाराओं व उपधाराओं के प्रावधानों की जानकारी दी।इस दौरान पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।