नगर परिषद टिमरनी द्वारा किया जा रहा डोर टू डोर जा कर समग्र आईडी का आधार से ई केवाईसी का कार्य

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नगर परिषद टिमरनी के द्वारा समग्र आईडी का आधार से ई केवाईसी का कार्य डोर टू डोर कराया जा रहा है

टिमरनी - 
शासन के निर्देशानुसार नगरी क्षेत्र टिमरनी के समस्त नागरिकों का समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी का आधार से ई केवाईसी का कार्य शहरी क्षेत्र के समस्त वार्डों मे घर-घर जाकर कराया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि वह अपनी समग्र आईडी का आधार से ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण करा लेवे ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी  किरण राहगडाले द्वारा बताया कि शासन के निर्देश के परिपालन में हमारे द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में दल गठित कर एवं कर्मचारी नियुक्त कर समस्त नागरिकों की समग्र आईडी का आधार से ई केवाईसी का कार्य दिनांक 01 मार्च से 15 मार्च तक कराया जा रहा है एवं समग्र आईडी का ई केवाईसी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया की वे अपनी समग्र आईडी का ई केवाईसी का कार्य करने हेतु आधार एवं मोबाइल नंबर कर्मचारियों को उपलब्ध कराकर अपनी ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण करा लेवे ,जिससे शासन की योजनाओं में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top