यातायात नियमों का पालन न करने वाले 76 चालकों पर 25800 रूपये जुर्माना लगाया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
यातायात नियमों का पालन न करने वाले 76 चालकों पर 25800 रूपये जुर्माना लगाया

 हरदा-
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार कंचन के निर्देशन दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण न करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना यातायात द्वारा शहर के मुख्य चौराहा एवं मार्गों पर वाहन चेकिंग कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण न करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाई की गई।   
      चेकिंग के दौरान बुलेट के अमानक साइलेंसर चेक किये गये साथ ही अमानक स्तर के साइलेंसर न लगाने की समझाइश दी गई। वाहन चेकिंग के दौरान कुल 76 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 25800 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top