टिमरनी के प्रेक्षक श्री बाली ने दौरा कर मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी के प्रेक्षक श्री बाली ने दौरा कर मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
हरदा-
विधानसभा निर्वाचन के दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री नरिन्दर सिंह बाली ने रविवार को सिराली तहसील के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। श्री बाली ने सिराली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक भी देखा। उन्होने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिये जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित नागरिकों को आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया के अलावा तहसीलदार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली भी मौजूद थे। प्रेक्षक श्री बाली ने रविवार को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र खुदिया, जिनवानिया, आमासेल, मुहाड़िया का भी निरीक्षण किया। उन्होने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये पेयजल, टॉयलेट, शेड, रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top