स्टोन क्रेशर इकाईयों की जांच के लिये दल गठित
हरदा-
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भेजी गई गाईड लाइन अनुसार जिले में स्थापित स्टोन क्रेशर इकाईयों की जांच तथा गाईड लाइन का पालन कराने के लिये अनुभाग स्तर पर दल गठित किये है। दल में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला खनिज अधिकारी तथा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को सम्मिलित किया गया है।
कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया है कि गठित दल जिले में स्टोन क्रेशर इकाईयों की जांच के दौरान स्टोन क्रेशर्स उद्योगों से वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिये उत्सर्जन स्त्रोतों को पूरी तरह ढाकने की व्यवस्था, डस्ट एक्स्ट्रेक्शन सिस्टम लगाने की व्यवस्था, साईक्लोन एवं वैग फिल्टर की स्थापना करने की व्यवस्था, फाइन वाटर ड्राफ्लेट स्प्रे सिस्टम की स्थापना, पर्याप्त ऊँचाई की विण्ड ब्रेकिंग वॉल का निर्माण, परिसर के डामरीकरण तथा बाउण्ड्री पर तीन कतारों के वृक्षारोपण संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायेंगे।