मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षक कार्यक्रम की अपर कलेक्टर डॉ० नागार्जुन बी. गोंडा ने की समीक्षा
टिमरनी
शुक्रवार नगर टिमरनी में अपर कलेक्टर डॉ० नागार्जुन बी. गोंडा के द्वारा मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी के सेक्टर क्रमांक 06, 07, 08, 09 के मतदान केन्दों के सेक्टर ऑफिसर एवं बी एल ओ की मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन संबंधी प्राप्त आवेदन की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही बताया गया कि मतदाता सूची में कोई मृत मतदाता का नाम ना रहे एवं कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से शेष न रहे। इस दौरान तहसीलदार टिमरनी,तहसीलदार रहटगांव,नायब तहसीलदार टिमरनी,रहटगांव मोजूद रहे।