टिमरनी -
शनिवार गणेश उत्सव के पांचवे दिन नगर में विभिन्न गणेश मंडलों एव घरों में विराजित भगवान श्री गणेश को भक्तों ने भाव पूर्ण विदाई की दी । इस दौरान गणेश मंडलों द्वारा डोल तासो पर नाचते ओर जयकारा लगाते हुए नगर के मुख्य मार्गो से चल समारोह निकाला जो टिमरन नदी पहुँचा। नगर परिषद टिमरनी द्वारा टिमरन नदी पर लाइट एव क्रेन की व्यवस्था कराई गई एव भगवान श्री गणेश प्रतिमाओं को क्रेन द्वारा विसर्जन किया गया। इस दौरान एसडीओपी अरुणा सिंह ,नप अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,राजाराम सोनपुर आदि सहित पुलिस,नप अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।