रहटगांव में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ
टिमरनी -
विधायक संजय शाह के अथक प्रयासों से रहटगांव को शासकीय कॉलेज की सौगात मिली ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग को इसी सत्र से महाविद्यालय प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त हुई। शासकीय महाविद्यालय रहटगांव के नोडल महाविद्यालय शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी के प्राचार्य डॉ जेके जैन ने जानकारी दी कि उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं ,वर्तमान में रहटगांव महाविद्यालय में बीए -राजनीति विज्ञान इतिहास भूगोल समाजशास्त्र अर्थशास्त्र हिंदी साहित्य एवं अंग्रेजी साहित्य.बीकाम,बीएससी- कंप्यूटर साइंस, गणित ,भौतिक शास्त्र ,रसायन शास्त्र ,प्राणी शास्त्र ,वनस्पति शास्त्र विषय के साथ प्रारंभ किया गया है, प्रवेश के सातवें चरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2023 है ।महाविद्यालय प्राचार्य जे.के जैन ने अपील की है ,कि अधिक संख्या में रहटगांव तहसील के विद्यार्थी प्रवेश सुनिश्चित करें. रहटगांव तहसील को महाविद्यालय की सौगात मिलने पर जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष उपेंद्र गद्रे तथा टिमरनी एवं रहटगांव क्षेत्र के सभी शिक्षाविदों ,सामाजिक बंधुओ, विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया। विधायक संजय शाह ने कहा कि "मेरा प्रयास टिमरनी विधानसभा का विकास" आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है, कि टिमरनी विधानसभा अंतर्गत रहटगांव में नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय का प्रारंभ हो गया है ,मेरे द्वारा सभी क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे ...आप सभी विद्यार्थीगण को अग्रिम शुभकामनाएं .मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हू।