तेज बारिश से नदी नाले उफान पर , स्टेट हाइवे 14 घण्टे रहा बाधित
टिमरन नदी उफान पर विभिन्न गाँव जाने के रास्ते घण्टो रहे बन्द ,नगर की कॉलोनी में जल भराब डूबी सड़के
टिमरनी -
शुक्रवार शनिवार की दरमियान हुई तेज बारिश के चलते शनिवार क्षेत्र के नदी नाले उफान पर रहे। नगर के समीप छिदगांव मेल की गंजाल नदी का पानी पुल के ऊपर रहा जिसके कारण 14 घण्टे से अधिक स्टेट हाइवे हरदा होशंगाबाद का यातायात बाधित रहा पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी एव यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ,राजस्व आदि विभाग का अमला मौके पर मोजूद रहा। गंजाल नदी का पानी दोपहर 1 बजे कम हुआ उसके बाद प्रशासन द्वारा स्टेट हाइवे को चालू कराया गया। वही भायली मार्ग,बारजा -धौलपुर कला मार्ग कई घण्टो बन्द रहा एव नगर की कई कॉलोनी में भी जल भराव देखने को मिला।दोपहर 1 बजे के लगभग खुला हरदा होशंगाबाद मार्ग