रोल ऑब्जर्वर श्री यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
रोल ऑब्जर्वर श्री यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की
    हरदा-
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए नियुक्त रोल ऑब्जर्वर श्री संदीप यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा के अलावा हरदा और टिमरनी के एसडीएम एवं तहसीलदार भी मौजूद थे।
       प्रेक्षक श्री यादव ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और उनसे बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध और त्रुटि रहित होगी, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही बेहतर ढंग से संपन्न होगी। श्री यादव ने इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत एवं स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी एसडीएम व तहसीलदार से ली।
       बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि एसडीएम व तहसीलदार नियमित रूप से अपने क्षेत्र के मतदान केदो का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की नियमित समीक्षा कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि हरदा जिले में नवाचार के रूप में गत महीनों में अलग से "मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविरों" का आयोजन भी किया गया जा चुका है। प्रेक्षक श्री यादव ने बैठक में मतदाता सूची में लिंगानुपात तथा मतदाता - जनसंख्या अनुपात की जानकारी भी ली ।उन्होंने जिला स्तर पर निर्वाचन कार्यालय में स्थापित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में शिकायत सुनवाई की प्रक्रिया तथा शिकायतों के निराकरण के संबंध में भी पूछताछ की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top