आगामी विधान सभा आम चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मीटिंग का हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
आगामी विधान सभा आम चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मीटिंग का हुआ आयोजन
हरदा-

आगामी विधान सभा आम चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में  
शुक्रवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम हरदा में श्री संजीव कुमार कंचन, पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के व्दारा आगामी विधान सभा आम चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान जिले के थानों में लंबित अपराध, लंबित शिकायतें लंबित चालान, लंबित सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतें इत्यादि के त्वरित निराकरण संबंध में निर्देश दिये गये। साथ ही जिले के फरार आरोपी गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, जिला बदर, ईनामी बदमाश एवं निगरानी बदमाश के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया।
     पुलिस अधीक्षक व्दारा आगामी विधान सभा आम चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये चुनाव आयोग की गाईड लाईन का पालन करने, थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले क्रिटिकल एवं बल्नरेबल क्षेत्र / पोलिंग बूथ का भौतिक रूप से निरीक्षण करने, सीमावर्ती थानों के साथ बार्डर मीटिंग करने एवं सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रालिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top