टिमरनी -
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान मैं हूं अभिमन्यु 2 के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला टिमरनी में एसडीओपी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी सुशील पटेल की उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान विद्यार्थियों को अभिमन्यु अभियान के तहत प्रॉजेक्टर के माध्यम से फोटो पोस्टर एवं शॉर्ट मूवी दिखाकर जागरूकता किया गया व समस्त छात्रों को " मैं हूं अभिमन्यु" की शपथ दिलाई गई।इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता , रूढ़िवादिता, दहेज़, लिंग भेदभाव, समानता के सम्बंध में जागरूक किया। कार्यक्रम में उनि श्रद्धा उइके, आर महेन्द्र, नीलेश तिवारी, हेमुलाल जमरे विद्यालय के प्राचार्य साजेंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य सरिता गहलोत, प्रेमनारायण कुशवाहा एवं समस्त आचार्य /दीदी उपस्थित रहे।