टिमरनी-
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी में बुधवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने स्कूल के विद्यार्थियों को जिला विधिक प्राधिकरण की योजनाओं एवं विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान उन्होने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, मोबाइल के उपयोग, दुरुपयोग एवं बचाओ, नशे के दुष्परिणाम, गुड टच बैड टच एवं कुछ महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर जैसे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 और विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई।