10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

हरदा 9 जनवरी 2022/ 

बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी 2022 से हो रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। हां अपॉइंटमेंट लेना होगा। हालांकि जिन वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगवाना है, वो सीधे निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नेे बताया कि 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर्स, फंटलाईन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिकगण जो को-मोर्बिड कंडीशन्स से पीड़ित हैं, को कोविड-19 टीकाकरण की प्रीकॉशन डोज लगाया जाना प्रारंभ किया जायेगा। उपरोक्त वर्गों के वे सभी नागरिक जिन्हें टीकाकरण की द्वितीय डोज 39 सप्ताह या इससे अधिक अवधि पूर्व लगी हैं, या 12 अप्रेल से पहले जिन्हे दूसरी डोज लग चुकी है प्री-कॉशन डोज के लिये पात्र होगें। हरदा जिले में 10 जनवरी 2022 को 1562 हेल्थ केयर वर्कर्स, 1687 फ्रंटलाईन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र्र के 139 नागरिक प्रि कॉशन डोज लगाने केे लिये पात्र है। 
प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज की खुराक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी से दी जाएगी। जिन लोगों को यह टीका लगाना है, वे सीधे निर्धारित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या सीधे वहां पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। 60 साल और उससे अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। हालांकि ऐसे व्यक्तियों को तीसरी खुराक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक वही वैक्सीन होगी जो पहले दो खुराक में दी गई थी। जिन लोगों ने पहले कोवैक्सिन लगी है, उन्हें कोवैक्सिन लगाई जाएगी, जिन्हें कोविशील्ड की दो खुराक मिली है, उन्हें कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।

जिले में इन टीकाकरण केन्द्र्रों पर लगाया जाएगा प्रिकॉशन डोेज

प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज के लियेे शहरी क्षेत्र हरदा में जिला चिकित्सालय हरदा, नगर पालिका हरदा, कृषि उपज मंडी हरदा, जैसानी चौक हरदा एवं कलेक्टर र्कायालय हरदा में टीकाकरण केन्द्र्र बनायेे गये हैै। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र्र खिरकिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र्र सिराली, सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र् टिमरनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र्र रहटगांव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य नौसर मे हेल्थ केयर वर्कर्स, फंटलाईन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top