राष्टीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने बिच्छापुर एवं बघवाड़ गांव के लिये 2-2 पल्स ऑक्सीमीटर दिये

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
राष्टीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने बिच्छापुर एवं बघवाड़ गांव के लिये 2-2 पल्स ऑक्सीमीटर दिये
टिमरनी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टिमरनी खंड के  कार्यकर्ताओं द्वारा  12मई को कोरोना के हॉटस्पॉट बने बिच्छापुर एवं बघवाड़ गांव के लिये 2-2 पल्स ऑक्सीमीटर दिये गये।हम सभी को ज्ञात है कि इसके उपयोग से मरीज की स्थिति बिगड़ने का जल्दी पता चल जाता है।ये उपकरण बिच्छापुर पंचायत के सचिव श्री कमल जी कटारे और बगवाड़ पंचायत के सचिव श्री शैलेंद्र जी राजपूत एवं प्रसिद्ध शिक्षक तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री कोमल जी ने ग्रहण किये तथा विश्वास व्यक्त किया कि इसे सेनेटाइज करके गांव के अनेक गरीब बंधु इसका उपयोग कर पाएंगे।संघ के हरदा जिला प्रचार प्रमुख डॉक्टर विवेक भुस्कुटे एवं टिमरनी खंड के सेवा प्रमुख  शीतल जैन इस अवसर पर उपस्थित थे।13 मई नौसर ग्राम को 2 एवं टिमरनी नगर के अधिक संक्रमित 4 वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 1-1 पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top