18 वर्ष से अधिक उम्र के 680 लोगो को लगवाया कोरोना का टीका, जिले में आज दिनांक तक कुल 62902 लोगो को लग चुका है कोरोना का टीका

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
18 वर्ष से अधिक उम्र के 680 लोगो को लगवाया कोरोना का टीका
जिले में आज दिनांक तक कुल 62902 लोगो को लग चुका है कोरोना का टीका


हरदा | 21-मई-2021

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि जिले में अभी तक कुल  62902 लोगो को कोरोना की टीका लगाया जा चुका है। 21 मई 2021 को 07 टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 680 नागरिको को कोरोना का टीका लगाया गया।
      साथ ही जिले के सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के आमजन को जिले के 05 टीकाकरण केंद्रो पर 133 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया। दिनांक 21 मई 2021 को कुल 813 व्यक्तियो को कोरोना का टीका लगाया गया।
     22 मई 2021 दिन शनिवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के नागरिको को 07 टीकाकरण केंद्रों पर लगाया जाएगा कोरोना का टीका। 18 से 44 वर्ष के हितग्राहीयों को कोविन पोर्टल selfregistration.cowin.gov.in  के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेषन करना होगा एवं टीकाकरण सत्र से एक दिन पूर्व में प्रातः 9-11 बजे के बीच अपना स्लाट बुक करना होगा इसके पश्चात ही वे टीकाकरण हेतु पात्र होगें। अन्य किसी पोर्टल या एप के माध्यम से किया हुआ स्लाट बुक मान्य नही किया जावेगा। अतः जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील है कि वे  असुविधा से बचने के लिये कोविन पोर्टल selfregistration.cowin.gov.in  के माध्यम से ही अपना स्लाट बुक करें।
     दिनांक 22.05.21 को दिन शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लागो को जिले की 15 टीकाकरण केंद्रों  नगरपालिका हरदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसनगांव, बालागांव, कमताडा, खामापडवा, शासकीय कन्या शाला टिमरनी, करताना, रहटगांव, नगरपालिका भवन खिरकया, शासकीय महाविधालय सिराली, कुडावा, चारूवा, सारसूद, पोखरनी में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।    
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिर्वतन सघन अभियान के अन्तर्गत आम नागरिको से अपील की है कि वे घर से बाहर जब भी जायें, मास्क पहन कर जायें। हाथ धोएं बार-बार। अनावष्यक यात्रा से बचें, बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूने से बचें। न गले मिलें, न हाथ मिलायें, आपस में दो गज की दूरी बनायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top