05 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को लगेगा कोरोना का टीकाजिले में आज दिनांक तक कुल 54322 लोगो को लग चुका है कोरोना का टीका

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
05 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को लगेगा कोरोना का टीका
जिले में आज दिनांक तक कुल 54322 लोगो को लग चुका है कोरोना का टीका
हरदा | 04-मई-2021

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुधीर जैसानी ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 54322 लोगो को कोरोना की टीका लगाया जा चुका है।
      05 मई 2021 से जिले के कृषि उपज मंडी में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के नागरिको को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन 100 लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिलें में 18 वर्ष से अधिक उम्र व 45 वर्ष के अंदर लगभग 280835 (दो लाख अस्सी हजार आठ सौ पैतीस) लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
      साथ ही जिले के सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के आमजन को जिले की 15 टीकाकरण केंद्रो पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। नगरपालिका हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र रहटगाव व नौसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, कन्या शाला छीपावड, नगरपालिका खिरकिया, उपस्वास्थ्य केद्र पडवा एवं सोमगाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया तथा प्राथ.स्वा.केन्द्र रन्हाई कला व मसनगांव उपस्वास्थ्य केद्र रातातलाई एवं भुन्नास में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।  
   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुधीर जैसानी ने जिले के सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना का टीका अवष्य लगवाये।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिर्वतन सघन अभियान के अन्तर्गत आम नागरिको से अपील की है कि वे घर से बाहर जब भी जायें, मास्क पहन कर जायें। हाथ धोएं बार-बार। अनावश्‍यक यात्रा से बचें, बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूने से बचें। न गले मिलें, न हाथ मिलायें, आपस में दो गज की दूरी बनायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top