नालों में बहने वाले अनुपयोगी जल को लिफ्ट करके नहरों में छोड़ा जाएगाजिला जल एवं उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नालों में बहने वाले अनुपयोगी जल को लिफ्ट करके नहरों में छोड़ा जाएगा
जिला जल एवं उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न
हरदा | 07-मार्च-2021

     जिला पंचायत सभागृह में मूंग फसल हेतु तवा बांध से सिंचाई हेतु जिला जल एवं उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल उपस्थित हुए। बैठक में सिंचाई विभाग के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष मूंग फसल के लिए जिले को 50,000 हेक्टर भूमि के लिए पानी उपलब्ध हुआ था, हरदा जिले में 28000 हेक्टर भूमि को सिंचाई हेतु जल प्राप्त हुआ था। विगत वर्ष 60 दिवस के लिए जल प्राप्त हुआ था इस वर्ष 65 से 70000 हेक्टर भूमि को सिंचित किया जा सकता है। बैठक के दौरान कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा एवं होशंगाबाद जिले को समान मात्रा में बराबर सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा। बैठक के दौरान आम सहमति के आधार पर 23 मार्च 2021 से तवा डैम के  माध्यम से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई हेतु कुल 50 दिवस हेतु जल प्राप्त होगा, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि इस बार नदी और नालों में बहने वाले अनुपयोगी जल को लिफ्ट करके नहरों में छोड़ा जाएगा ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा सिंचाई हेतु जल उपलब्ध हो।
    बैठक में विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री राम कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top