जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन आज मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन हरदा जिले के कृषको को 89.12 करोड रूपये का वितरण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन आज
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

हरदा जिले के कृषको को 89.12 करोड रूपये का वितरण

हरदा | 22-मार्च-2021

    उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास हरदा श्री एम पी एस चंद्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला 2021 का आयोजन 23 मार्च 2021 से 25 मार्च 2021 तक प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।  मेले का उद्घाटन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री म.प्र. शासन श्री कमल पटेल एवं  सांसद बैतूल हरदा फ्री डीडी उईके, अध्यक्ष, जिला पंचायत हरदा श्रीमती कोमल सुदीप पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। कृषि विज्ञान मेले में कृषको केे सहयोगी विभाग जैसे उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, रेशम पालन, कृषि अभियांत्रिकी आदि विभागों में संचालित योजनाओं कि जानकारी तथा कृषि वैज्ञानिको द्वारा कृषको को उन्नत कृषि तकनीकी, नरवाई प्रबंधन, ग्रीम कालीन मूंग फसल उत्पादन एवं जैविक खेती संबंधी जानकारी प्रदाय की जावेगी। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनान्तर्गत प्रदेश के 17 लाख किसानो को 340 करोड़ रूपये एवं राहत राशि की द्वितीय किश्त के अन्तर्गत 30 लाख किसानो को 1530 करोड़ रूपये (हरदा जिले के कृषको को 89.12 करोड रूपये) का वितरण मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वन क्लिक के माध्यम से सीधे कृषको के खातो में अंतरित किया जाना है। उन्होंने जिले के कृषकों से अनुरोध किया है कि, मेले में उपस्थित होकर अपनी राहत राशि एवं ग्रीष्म कालीन फसल से संबंधी जानकारी के लिए प्रातः 11 बजे  मंडी प्रांगण हरदा में पधारें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top