219 वृ़द्धजन एवं कर्मचारियो को लगा कोविड-19 का टीका जिसमें 52 वृद्वजनो ने लगवाऐ कोरोना का टीका

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
219 वृ़द्धजन एवं कर्मचारियो को लगा कोविड-19 का टीका
जिसमें 52 वृद्वजनो ने लगवाऐ कोरोना का टीका
हरदा | 01-मार्च-2021

जिला हरदा में आज 01 मार्च 2021 को जिले में 04 स्थानों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल हरदा, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया मे आज कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमे जिला चिकित्सालय हरदा में 111 वृद्धजन, अधिकारी एवं कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें 52 वृद्धजन को प्रथम डोज का टीका लगाया गया। सामु.स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी मे 35 अधिकारी, कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 40 अधिकारी, कर्मचारी को कोविड-19 को टीका लगाया गया तथा सामु.स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में 33 अधिकारी, कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के. नागवंशी ने बताया की जिले में कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का काम जारी है। कोरोना टीकाकरण हेतु आज कुल 219 व्यक्तियो ने टीकाकरण कराया तथा आज दिनांक तक जिले में कुल 4299 वृद्वजन, अधिकारी, कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top