पुलिस थाना टिमरनी की बड़ी कार्यवाही 32 पेटी अबैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पुलिस थाना टिमरनी की बड़ी कार्यवाही  32 पेटी अबैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
टिमरनी 
पुलिस थाना टिमरनी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस द्वारा  32 पेटी अबैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस थाना टिमरनी द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएस वर्धमान एसडीओपी आरके गहलोत के मार्गदर्शन व निर्देशन में लगातार अवैध शराब कच्ची और पक्की की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं व कार्रवाई की जा रही है । जिसके चलते 31 जनवरी को पवन पिता गणेश गोर निवासी नांदर के ग्राम में  स्थित  खेत में बने टप्पर से भारी मात्रा में होशंगाबाद  क्षेत्र की शराब दुकानो से बुलबाकर अवैध शराब की तस्करी करने की मुखविर  सूचना पर आरोपी पवन गौर के कब्जे से 32 पेटियां देशी प्लेन शराब की जप्त की गई व आरोपी पवन को धारा 34(2)आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। जप्तशुदा देशी प्लेन शराब 288 लीटर कीमत 1 लाख 20हजार रुपये है।आरोपी द्वारा अपने साथी पप्पू उर्फ फड़ाग निवासी बागनखेड़ी कन्नौद , जीतू निवासी बागनखेड़ी मुकेश निवासी कुसमानिया के साथ मिलकर यहअवैध शराब का धंधा चलाया जाना बताया गया है जो  उपरोक्त को भी  प्रकरण में आरोपी बनाए जा रहा है जिनकी गिरफ्तारी शेष है। साथ ही आरोपीगण द्वारा होशंगाबाद क्षेत्र की किस शराब दुकान से यह अवैध शराब खरीदकर लाई जा रही है।इस सबध में पूछताछ की जा रही है व आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।  उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश साहू करताना पुलिस चौकी प्रभारी अविनाश पारधी  अनुज बघेल दलपत सिंह भूपेंद्र बाड़ीवा नीलेश तिवारी कैलाश मौर्य राकेश पटेल महेश कसारिया बब्बर धुर्वे सूरज सिसोदिया राममोहन चिचाम अतुल तोमर विजय प्रजापत मनोज नांगले योगेश पटेल बिमलेश अहिरवार नाथूराम कलम का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top