राष्ट्रीय यादव सेना प्रदेश कार्यकारणी मप्र की संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान एव मिलन समारोह 21 फरवरी को होगा आयोजित
टिमरनी
राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा प्रदेश कार्यकारणी मप्र की संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान एव मिलन समारोह का कार्यक्रम 21 फरवरी रविवार समय सुबह 10 बजे को ग्राम गोदड़ी तहसील टिमरनी आयोजित किया जायेगा।जिसमे संगठन की प्रदेश कार्यकारणी मप्र की रूपरेखा एवं पदाधिकारी मिलन समारोह तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसमे मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय,प्रदेश,संभाग,जिला वरिष्ठ तथा ब्लाक कार्यकारणी के सभी अध्यक्ष राष्ट्रीय यादव सेना तथा साथी गण अनिवार्य रूप से उपस्थिति होने का रायासे संगठन मंत्री आकाश यादव ने निवेदन किया । इस दौरान संगठन की कार्यकारणी तथा सामाजिक मुद्दों के साथ रेजिमेंट तथा सामाजिक गतिविधियों पर ही विचार विमर्श किया जाऐगा।