| पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये डिजिटल हस्ताक्षर जरूरी |
| - |
| हरदा | 28-जनवरी-2021 |
राज्य शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल पर बदलाव किया गया है, जिसमें छात्रवृत्ति आवेदन महाविद्यालय से विभाग को अग्रेषित करने हेतु डिजिटल हस्ताक्षर आवश्यक है, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिये जिले में संचालित समस्त महाविद्यालयों को कहा गया है कि वे पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर संस्था द्वारा अधिकृत व्यक्ति का डिजिटल हस्ताक्षर 31 जनवरी के पूर्व अपलोड कर कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कलेक्ट्रेट परिसर प्रथम तल कक्ष क्रमांक 52 में सूचित करें, जिससे की महाविद्यालय द्वारा अपलोड किये गये डिजिटल हस्ताक्षर का सत्यापन कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जा सकें। |
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये डिजिटल हस्ताक्षर जरूरी
जनवरी 28, 2021
0
अन्य ऐप में शेयर करें