कलेक्टर ने घोषित किये स्थानीय अवकाश

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कलेक्टर ने घोषित किये स्थानीय अवकाश
-
हरदा | 12-जनवरी-2021

    कलेक्टर श्री संजय गुप्‍ता ने म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित प्रावधान अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला हरदा में वर्ष 2021 के लिये तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है। उन्होने 14 जनवरी 2021 गुरूवार को मकर संक्रांति/पोंगल, 23 अगस्‍त 2021 सोमवार को कजलिया (भुजरिया) तथा 06 नवम्‍बर 2021 शनिवार भाईदूज का सम्पूर्ण जिला हरदा का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top