महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की 50% उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियां होंगी संचालित विद्यार्थियों को देना होगा कोरोना टेस्ट का प्रमाण पत्र, जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की 50% उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियां होंगी संचालित
विद्यार्थियों को देना होगा कोरोना टेस्ट का प्रमाण पत्र, जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

हरदा | 02-जनवरी-2021

    कलेक्टर श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
    बैठक में महाविद्यालयों में 20 जनवरी 2021 से विद्यार्थियों की 50% भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियां  संचालित करने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में निर्देशित किया गया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जाए। कॉलेज में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों एवं स्टाफ का कोरोना परीक्षण कराया जाए तथा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह वर्धमान सहित संबंधित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top