आज 445 कर्मचारियो ने लगवाए टीके

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
आज 445 कर्मचारियो ने लगवाए टीके
-
हरदा | 28-जनवरी-2021

    जिला हरदा में आज 28 जनवरी 2021 को जिले में 07 स्थानों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल हरदा, पालीटेकनिक कालेज हरदा, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया, सामु. स्वास्थ्य केंद्र सिराली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहंटगांव,  मे आज कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमे जिला चिकित्सालय हरदा में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 67 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया, पालीटेकनिक कालेज हरदा में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 64 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी मे 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 65 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रीत किया गया था,जिसमें से 66 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 को टीका लगाया गया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रीत किया गया था,जिसमें से 74 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रीत किया गया था, जिसमें से 57 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहंटगाव में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियो को आमंत्रीत किया गया था,जिसमें से 52 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. नागवंषी ने बताया की जिले में कोवीषील्ड वैक्सीन का टीका लगाने का काम जारी है। कोरोना टीकाकरण हेतु आज कुल 700 व्यक्तियो को टीका लगाने हेतु अमंत्रित किया गया था। जिसमें 445 कर्मचारीयो ने टीकाकरण कराया। आज दिनांक तक जिले में कुल 1270 अधिकारी/कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top