संस्कार ही हमारी पूंजी है - विधायक संजय शाह

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
संस्कार ही हमारी पूंजी है - विधायक संजय शाह

टिमरनी
बुधवार भारतीय जनता पार्टी मंडल टिमरनी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग टिमरनी के तारण भवन में समापन हुआ । इस प्रशिक्षण के द्वितिय दिवस के प्रथम सत्र में अध्यक्षता टिमरनी विधायक संजय शाह  द्वारा करते हुए माँ भारतीय भारत माता, भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी जी  एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । द्वितीय दिवस में आत्मनिर्भर भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर प्रवीण जी द्वारा प्रकाश डालते हुए कहा गया राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ देश की तरक्की तभी संभव है जब समाज भी इस विषय के बारे में गंभीरता से सोचेगा। प्रवीण जी द्वारा बताया गया कि सेटेलाइट प्रशिक्षण के लिए आज देश आत्मनिर्भर हो गया है दुनिया के प्रथम तीन देशों में हमारी गिनती होने लगी है ।आत्मनिर्भ भारत के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का सपना है कि देश मे निर्मित वस्तुओं का उपयोग हम करे एवं उसका निर्यात पूरी दुनिया मे हो इस सपने को साकार करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर लगना पड़ेगा ।  द्वितीय दिवस का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुनील डूडी द्वारा किया गया । द्वितीय दिवस में 5 सत्र हुए जिसमे दीपक नेमा , राममोहन राजपूत, वंदना दुबे, प्रवीण  जितेंद्र कपूर मुख्यवक्त के रूप में उपस्थित हुए साथ ही अलग अलग सत्र की अध्यक्षता राधेश्याम डूडी, जयंत केकरे , कांता गुहा द्वारा की गई । समापन सत्र के दौरान मंच पर अध्यक्षता कैलाश डूडी एवं अतिथि के रूप जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह सांखला मनीष निशोद, मुन्नूलाल पुराणकार,सुहाग पटेल , रामरूप रायखेरे उपस्थित हुए । कार्यक्रम के समापन में प्रशिक्षण वर्ग में सहयोग देने के लिए भाजपा महामंत्री गुलसन चौरसिया, भाजपा मंत्री रोहित काशिव, युवामोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री  अक्षय शांडिल्य , धर्मेंद्र पाल विकास बामने, शुभम राजपूत, छोटू पटेल, गजेंद्र मौर्य, संजय मंसूरी, गोपाला जोशी का मुख्य अथिति एवं मंडल अध्यक्ष विनीत गीते द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के अंत मे मंडल अध्यक्ष विनीत गीते द्वारा पधारे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं कहा गया कि आप सभी की ऊर्जा भरी उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम सफल हुआ है।इस अवसर पर मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी गण , वरिष्ठ नेतागण भाजपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकारणी सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top