विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बड़े बकायेदारों पर वसूली की जा रही कार्यवाही

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बड़े बकायेदारों पर वसूली की जा रही कार्यवाही
-
हरदा | 30-दिसम्बर-2020

    उपमहाप्रबंधक, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि वितरण केंद्र टिमरनी में बिजली बिलों की बकाया राशि की वसूली हेतु उन्द्रकच्छ निवासी श्री भिखारी लाल के बिजली बिल की बकाया राशि रुपए 59 हजार 368 बकाया होने पर मोटरसाइकिल तथा ग्राम भादू गांव के श्री अशोक चंपालाल के बिजली बिल की बकाया राशि रुपए 23 हजार बकाया होने पर मोटरसाइकिल कुर्क की गई। इसी प्रकार वितरण केंद्र हरदा ग्रामीण उत्तर के ग्राम झालवा निवासी श्री कमल सेवागिरी एवं श्री बंशी सेवागिरी द्वारा बकाया राशि की 50% राशि रुपए तीस-तीस हजार तथा ग्राम सुरजना के श्री मंगलेश द्वारा राशि रुपए 42 हजार 900 जमा करने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही रोकी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top