जिले में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाओ अभियान

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जिले में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाओ अभियान
-
हरदा | 03-दिसम्बर-2020

    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्र्तगत निरामयम आयुष्मान भारत योजना में पात्र हितग्राही परिवार को 05 लाख रूपये तक का सालाना केषलेष चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड बनाये जाना है।इस सोजना के तहत पात्र परिवार के गोल्डन कार्ड धारक सदस्य देष भर के सभी शासकीय अस्पताल/मेंडिकल कालेज सहित सुचिबद्ध निजी अस्पतालो में निरामयम आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड की सहायता से पूर्ण रूप से निःषुल्क उपचार प्राप्त कर सकते है।
      भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक पात्र परिवार के आयुष्मान कार्ड बनाऐ जा रहे है। काॅमन सर्विस सेन्टर ,लोक सेवा केंद्र में  आयुष्मान कार्ड बनाऐ जा रहे है। आयुष्मान कार्ड की सेवा के लिए 30 रूपये शुल्क तय है। हरदा जिले के आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक श्री पुरूषोत्म डंढारे ने बताया की हरदा जिले में कुल 390684 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाना है, जिसमें से अभी तक 106923 आयुष्मान कार्ड ही बन पाए है। शेष 283761 आयुष्मान कार्ड बनना बाकी है।
          आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने हेतु संबंधित व्यक्ति को समग्र आईडी,आधार कार्ड , इनमें से कोई भी दस्तावेज केन्द्र पर संलग्न करना जरूरी होगा।सभी संबल कार्ड धारी,खाद्यान्न पर्चीधारी व ऐसे सभी लोग जिनके नाम एसईसीसी सूची(सामाजिक आर्थिक जातिगत गणना 2011) में हैं,वे आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.किषोर कुमार नागवंषी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी एएनएम,आषा कार्यकर्ता,आगनवाडी कार्यकर्ता सरपंच सचिव, रोजगार सहायक आदि के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना के प्रति जागरूक करने हेतु अपील की है।जिससे ग्रामीण जन अपनी पात्रता जाॅच करवा कर पात्र होने पर योजना का गोल्डन कार्ड बनवा सकें। योजनान्र्तगत ग्रामीण अपनी पात्रता जाॅच नजदीकी काॅमन सर्विस सेंन्टर या लोकसेवा केन्द्रो पर करवा सकते है। किसी आपात स्थिति /दुर्घटना आदि में अतिआवष्यक होने पर जिला अस्पताल हरदा में स्थित आयुष्मान कक्ष में भी अपनी पात्रता जाॅच करवा कर कार्ड बनवा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top