मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना अंतर्गत 4 लाख 4 हजार रूपये की राशि स्‍वीकृत

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना अंतर्गत 4 लाख 4 हजार रूपये की राशि स्‍वीकृत
-
हरदा | 09-दिसम्बर-2020

   कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व टिमरनी की अनुशंसा पर प्रबन्‍ध संचालक म.प्र. राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक अभीर गद्रे आत्‍मज अरविन्‍द गद्रे के वारसान पिता अरविन्‍द आत्‍मज लक्ष्‍मण गद्रे निवासी टिमरनी जिला हरदा को सहायता राशि रूपये 4 लाख एवं अंत्‍येष्टि राशि रूपये चार हजार कुल राशि 4 लाख 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है। स्‍वीकृत राशि का भुगतान म.प्र. कृषि उपज मंडी (राज्‍य विपणन विकास निधि) नियम 2000 के नियम 7 के प्रावधानों अनुसार कृषि अनुसंधान तथा अधोसंरचना विकास निधि की नियत राशि में से उप संचालक म.प्र. राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा देय होगी।
   हल्‍का पटवारी सोडलपुर द्वारा प्रस्‍तुत प्रतिवेदन अनुसार ग्राम सोडलपुर में 11 अक्‍टूबर 2020 को ग्राम कृषक अभीर आत्‍मज अरविन्‍द ब्राम्‍हण दोपहर 12:30 बजे सोडलपुर स्थित सिंचित भूमि पर ट्रेक्‍टर में लगी चारा मशीन से खेत घास की सफाई कर रहा था कि उसी समय पीछे चालू मशीन में पीछे से बिना बताये अभीर गद्रे मशीन पर चढ़ा जो पैर फिसलने से ट्रेक्‍टर में पीछे लगी कचरा साफ करने की मर्वर मशीन में आ जाने से बुरी तरह चोटग्रस्‍त होने से मृत्‍यु होना प्रतिवेदित किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top