खरीदी केन्‍द्र पर किसानों की समस्‍या का रखा जाए ध्‍यान-कलेक्‍टर श्री गुप्‍ताकलेक्‍टर ने किया धान खरीदी केन्‍द्र का निरीक्षण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
खरीदी केन्‍द्र पर किसानों की समस्‍या का रखा जाए ध्‍यान-कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
कलेक्‍टर ने किया धान खरीदी केन्‍द्र का निरीक्षण
हरदा | 18-नवम्बर-2020

    कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने आज शासकीय गोदाम स्‍तरीय खरीदी केन्‍द्र टिमरनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होने सर्वेयर को निर्देशित किया कि किसानों को धान खरीदी के मानकों से अवगत कराए। इस बात का ध्‍यान रखा जाए कि मानकों का पालन करते हुए कोई भी किसान परेशान न हो। खरीदी केन्‍द्र पर कृषकों हेतु पेयजल, छाया आदि की व्‍यवस्‍था हो। उन्‍होने निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं तहसीलदार को खरीदी केन्‍द्र की सतत मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। श्री गुप्‍ता ने जिला प्रबन्‍धक वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन को निर्देशित किया कि समिति प्रबन्‍धक प्रतिदिन खरीदे गए माल को शासकीय वेयर हाउस में जमा करावे।
   उन्‍होने कृषकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित मानकों के अनुसार कंकड़,मिट्टी साफ कर ही अपनी उपज विक्रय हेतु लावे, जिससे केन्‍द्र पर उपज विक्रय करनेमें असुविधा न हो।    
   निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री जे.पी.सैयाम, एसडीएम टिमरनी श्री महेश कुमार बम्‍नहा, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री राजनंदनी शर्मा, तहसीलदार टिमरनी श्रीमती अलका एक्‍का, जिला प्रबन्‍धक वेयर हाउसिंग डॉ.शैलेष पाटिल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top