| खाद्य पदार्थो में मिलावट से मुक्ति अभियान हेतु जिला एवं ब्लाक स्तरीय समिति गठित |
| - |
| हरदा | 12-नवम्बर-2020 |
कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने जनता को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने और मिलावटखोरों एवं नकली सामग्री निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएमएचओ, जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल अधिकारी शामिल होंगे। अनुविभाग स्तर पर जांच दल में एसडीएम, एसडीओपी, जेएसओ तथा सीएमओ एवं तहसील स्तर पर टीआई या एसआई, सीईओ जनपद पंचायत शामिल होंगे। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा प्रसाशन एवं नापतौल विभाग की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में श्री गुप्ता द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित कर जांच दल की आगामी कार्यवाही की रणनीति तैयार की। साथ ही दल सदस्यों को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होने निर्देशित किया कि जॉच दल लगातार बाजार में जाकर निरीक्षण करें। दूध, घी, मावा, मसाले, खाद्य तेल आदि दुकानों पर जाकर छापामार कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देशित किया कि अपना स्वयं का सूचना तंत्र विकसित करें, जिससे समय पर मिलावटी सामान जिले में आने की सूचना मिल सके। यह अभियान एक माह तक जिले में चलाया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जावेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देशित किया कि सीएमएचओ प्रतिदिन की गई कार्यवाही की रिपोर्टिंग करें। मिलावट का दोषी पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्रसिंह वर्धमान, सीएमएचओ डॉ. किशोर कुमार नागवंशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। |
खाद्य पदार्थो में मिलावट से मुक्ति अभियान हेतु जिला एवं ब्लाक स्तरीय समिति गठित
नवंबर 12, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें