| फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम जारी |
| - |
| हरदा | 26-नवम्बर-2020 |
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के अंतर्गत अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2021 के मान से फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन जिले की विधानसभा क्षेत्र 134-टिमरनी (अजजा) एवं 135-हरदा में स्थित प्रत्येक मतदान केन्द्र एवं विनिर्दिष्ट स्थलों पर 25 नवम्बर को किया जा चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के नाम बीएलओ द्वारा उनके मतदान केन्द्र भवन पर उपस्थित होकर जोड़े जावेंगे। यह कार्य 25 नवम्बर 2020 से 24 दिसम्बर 2020 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया जावेगा। कोई भी मतदाता अपना नाम सम्मिलित कराने, अपनी प्रविष्टि में किसी भी प्रकार के संशोधन एवं परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने एवं अन्यत्र चले जाने पर उसका नाम मतदाता सूची से निरसित करा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम जोड़ने हेतु प्रारूप-6, किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु प्रारूप-8 तथा मतदाता सूची से नाम काटे जाने हेतु प्रारूप-7 में आवेदन किया जाना होगा। सभी प्रारूप बीएलओ द्वारा नि:शुल्क प्रदाय किये जावेंगे। मतदाता अपना आवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में भी जमा करा सकता है। |
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम जारी
नवंबर 26, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें